गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

बस्ती। आगामी 22 जनवरी को कप्तानगंज विकासखण्ड के महादेवरी गांव में माता कात्यायनी की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त गुरुवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व प्रमुख योगेंद्र  सिंह, भाजपा नेता सिद्धार्थ शंकर मिश्र के साथ क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ जनों की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। माता के जयकारे और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा महादेवरी स्थित माता कात्यायनी मंदिर से निकलकर देवरी, ठुठवा होते हुए पिनेसर गांव के मनवर घाट पर कलश में जल भरने के उपरांत पेड़ारी, गंगापुर होते हुए पुनः महादेवरी पहुंची। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति के आचार्य ने बताया  कि कलश यात्रा के उपरांत शुक्रवार को माता जी का जलाधिवास तथा दुग्धदिवास, शनिवार को माता जी का अन्नाधिवास, रविवार को महास्नान, नगर भ्रमण एवं     शैय्याधिवास, सोमवार को माता जी की स्थापना तथा पूर्णाहुति तथा मंगलवार को विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम निर्धारित है।
कलश यात्रा में राम मोहन शुक्ल, शिव प्रसाद शुक्ल, कर्ण प्रसाद शुक्ल, दुखरन प्रसाद शुक्ल, रामसागर शुक्ल, अमरनाथ शुक्ल, सुशील चंद्र शुक्ल, आशुतोष शुक्ल, श्याम सुन्दर शुक्ल, प्रेम शंकर शुक्ल, संतोष कुमार शुक्ल, कृपा शंकर शुक्ल, बलदेव शुक्ल, देवेन्द्र शुक्ल, राकेश शुक्ल, सुधीर शुक्ल, शिव नरायण शुक्ल, जय प्रकाश शुक्ल, उदय शंकर शर्मा, पशुपति नाथ शुक्ल, अमित शुक्ल, दिनेश पाण्डेय, लवकुश शुक्ल, सुरेश शुक्ल, रामजी शुक्ल, अनन्त विजय शुक्ल, शशिश्याम शुक्ल, सत्येंद्र शुक्ल, अंकित शुक्ल, सुशील शुक्ल, रामशंकर शुक्ल, राजेश शुक्ल, अनूप शुक्ल, देवआशीष शुक्ल, शिवशंकर शुक्ल, पंकज शुक्ल, मनीष शुक्ल, शनि शुक्ल, मुकेश शुक्ल, नीलेश शुक्ल, आकाश शुक्ल, प्रथम शुक्ल, प्रेम शंकर ओझा, विवेक कान्त पाण्डेय, शुभम शुक्ल, राकेश तिवारी, सर्वेश तिवारी  सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *