अयोध्या ।१५ जनवरी जय श्री राम 75वां श्री राम प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर सभी संत महंत धर्माचार्य गणमान्य नागरिक राम जन्मभूमि से शुरू हुआ और हजारों की संख्या में रामकोट परिक्रमा करते हुए टेढ़ी बाजार होते हुए पहुँचा l अयोध्या तीर्थ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज के द्वारा आरती पूजन करने के बाद भव्य स्वागत और प्रभु श्री राम आरती किया। राजेश महाराज की अध्यक्षता में पूरी टीम के साथ भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का आरती और पूजन करते हुए टेढ़ी बाजार में भव्य स्वागत और आरती पूजन कर जय श्री राम का उद्घोष किया l आरती पूजन के बाद राजेश महाराज ने अपनी पूरी टीम के साथ भगवान् श्री राम , लक्ष्मण,भरत, और शत्रुघन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और कहा कि आज की शुभ घड़ी ऐसी है कि भगवान के पूजन और आरती का सौभाग्य मुझे और मेरी पूरी टीम को मिल रहा है l जय श्री राम का उद्घघोष हुआ और पूरी अयोध्या राम मय होकर गूंजायमान हो रही है l उसके बाद राम जन्म भूमि में यह परिक्रमा समाप्त हुआ। इस अवसर पर अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ शिव ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज,महामंत्री महगू लाल पांडे, ननकू महाराज, सोमनाथ, नवीन शर्मा, बलराम सिंह, विनय श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, नन्द गोपाल, अवध बिहारी, शुभम पांडे अजय सिंह अश्वनी श्री रिया गुप्ता, कमलेश सोनकर, हजारों की संख्या में उपस्थित रहे l