रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता
सिद्धार्थ नगर 14 जनवरी सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थानाक्षेत्र में दो थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए नकली तम्बाकू फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। साथ ही वंहा पर 27 लाख रुपये की तम्बाकू व उपकरण बरामद हुए है।इस दौरान फैक्टरी में नकली तम्बाकू बनाते एक पुरुष व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है । इस मामले को लेकर डुमरियागंज सर्कल के सीओ सुजीत राय ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में नकली तम्बाकू का निर्माण व बिक्री की जा रही है इस मामले को गंभीरता से लेते डुमरियागंज व पथरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने डुमरियागंज क्षेत्र के बेवा चौराहा के पास छापा मारा तो वंहा “बम्बई स्पेशल पढ़रपुरी एन.आर.टौबैको (तम्बाकू)” के नाम से नकली तम्बाकू बनाई जा रही थी। मौके पर शिवम गुप्ता , सुनीता पुत्री व खुशबू को गिरफ्तार किया गया । तथा इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली तम्बाकू व उपकरण एवम कच्चा माल बरामद किया गया ।इनके खिलाफ थाना डुमरियागंज में धारा 419,420,486,487, 467,468,471 भा0द0वि0 व 103,104 टेड्र मार्क अधिनियम 1999 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया है ।
बाईट– सुजीत कुमार राय– CO डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर