रूधौली / बस्ती १२ जनवरी उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत तहसील सभागार में 30 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बस्ती के जिला अधिकारी अंद्रा वामसी के कुशल मार्गदर्शन में शास्त्रीय एवं लोक संगीत की उपयुक्त पृष्ठभूमि में क्षेत्र के सभी आंचल कलाकारों की पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2023 को लेकर तहसील मुख्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें तत्कालीन एसडीएम आशुतोश तिवारी द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया था। जिसमें ज्यादातर प्रोग्राम प्रेक्सिस विद्यापीठ के बच्चों द्वारा किया गया इसके अलावा दिलेश्वरी और महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभागी किया था। जिसमें क्रमशः प्रथम स्थान पर दिलेश्वरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मारी थी इसके अलावा प्रेक्सिस विद्यापीठ के बच्चों ने द्वितीयं तृतीय स्थान लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक सुशांत पांडे ने बताया कि विद्यालय में अध्ययन छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद सांस्कृतिक प्रोग्राम विज्ञान प्रदर्शनी सहित बेहतर भविष्य बनाने के गुण भी सिखाए जाते हैं। समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के टिप्स दिए जाते हैं। बच्चों को गुरुकुल जैसी परंपरा, देश के प्रति समर्पित कार्य, नशा मुक्ति अभियान, शिक्षा का महत्व, रंगोली प्रदर्शनी के अलावा सांस्कृतिक प्रोग्राम करने की कला सिखाई जाती है। इस मौके पर छात्रों को सम्मानित करते हुए सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रबंधक सुशांत पाण्डेय ने बताया कि सांस्कृतिक विभाग के ओर से आयोजित की गई कला एव नृत्य प्रतियोगिता में प्रैक्सिस विद्यापीठ रूधौली के बच्चो ने परचम लहराते हुए जिले स्तर पर किया क्वालीफाई।
एकल समूह नृत्य में श्रेया सिंह एव खुशी चौधरी ने क्रमश द्वितीय एव तृतीय स्थान प्राप्त किया है ।
इन लोगो का जिले स्तर पर प्रतिभाग दिनाक 13/01/24 को खैर इण्टर कालेज पर किया जाएगा ।
संस्था के प्रबंधक सुशांत पाण्डेय ने बताया कि संस्था में बच्चो के चहुमुखी विकास हेतु हर स्तर पर प्रयास किया जाता है और उसी का परिणाम है की संस्था के बच्चे देश एव प्रदेश स्तर पर अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है।