बस्ती 12, जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक गैंगरेप का मामला अदालत के आदेश के बाद दर्ज हुआ है आपको बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र में पुलिस रेप पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरु कर दी है। महिला की तहरीर के मुताबिक चार लोगों ने उसकी चपरासी या आंगनवाड़ी के पद पर नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया और आधार कार्ड, फोटो के साथ 60 हजार रूपये भी हड़प लिए। उसे एक कार में बैठा कर रोडवेज लाए यहां से एक स्कूल प्रबंधक से मिलवाने की बात कर अनजान जगह पर ले गए। वहां कोल्डड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। इस पर पीड़िता ने पहले पुलिस की गुहार लगाई फिर कोर्ट की शरण ली। अदालत ने केस दर्ज करने का आदेश दिया तो कोतवाली पुलिस ने राजेन्द्र शर्मा, अर्जुन शर्मा व अमरजीत उर्फ रामजीत शर्मा निवासी वेदीपुर, थाना परसरामपुर और विनय कुमार मिश्र निवासी रायपुर, थाना हर्रैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता के साथ छानबीन कर रही है।