आलोक पांडे भाजपा नगर उपाध्यक्ष बनाए गए

बस्ती 11 जनवरी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आलोक पाण्डेय को पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता का माहौल है। गुरूवार को घोषणा के बाद ही अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता आलोक पाण्डेय के पुराना डाकखाना के निकट स्थित आवास पर पहुंचे और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। आलोक पाण्डेय ने कहा कि वे छात्र जीवन से ही भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता है।  पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है पूरी निष्ठा के साथ नगर क्षेत्र में भाजपा संगठन को और अधिक प्रभावी, मजबूत बनाया जायेगा।
आलोक पाण्डेय को पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से अरविन्द चौधरी, प्रमोद कन्नौजिया, कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘सोनू’, आशीष शुक्ल, अमरदीप पाण्डेय, अतुल भट्ट, डब्लू श्रीवास्तव, शिवम पाण्डेय, श्याम अग्रहरि, रजत विश्वकर्मा, डिम्पल श्रीवास्तव, अमीर चन्द गुप्ता, सच्चिदानन्द, शरद सिंह रावत, सचिन, अशोक श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, देवेन्द्र भट्ट, राजन गुप्ता, गौरव शुक्ल, सुधाकर प्रताप, अवधेश कुमार, उदयभान गौतम, मोनू सिंह, सचिन पाण्डेय, आयुष मिश्र, असीम खान, विष्णु भाष्कर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *