जन जन के प्रेरणास्त्रोत बन रहे हैं ब्लड मैन आकाश गुप्ता

 

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय/अनुराग लक्ष्य संवाददाता
अयोध्या।11 जनवरी जिले में ब्लड मैन के रूप में चर्चित अयोध्या जिले में ही नही बल्कि देश के हर उन युवाओं के प्रेरणास्त्रोत बन चुके है जो रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने का जज्बा रखते है। इन्होंने समूचे देश में रक्त संबध स्थपित करने की मुहिम छेड़ रखी है और देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रक्तदान करने का अनोखा संकल्प लिया है। आगामी 18 जनवरी को इन्होंने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अपना 47 वा ब्लड डोनेट करेगें । इसके पूर्व इन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड राज्यों में भी रक्तदान किया है। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृट योगदान के लिए करीब दस राज्यों में सम्मानित भी हो चुके है। पिता की आतंकवादियों ने हत्या कर दिए जाने के बाद पिता की प्ररेणा से लिया देश सेवा का संकल्प देश भर के युवाओं के यूथ आइकन बन चुके आकाश गुप्त ने बताया कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना व उन्हे ब्लड मुहैया कराना ही मेरे जीवन का उद्देश है । देश सेवा में जान गंवा देने वाले उनके पिता कृष्णा लाल गुप्त से विरासत में मिली प्ररेणा ने आकाश को भी देश सेवा की राह पर सिखा दिया। आकाश के पिता की हत्या आतंकवादियों के द्वारा 12 अप्रैल 1991 को पंजाब में कर दिया गया था। अब तक 7000 लोगों को रक्त मुहैया करा चुके हैं आकाश गुप्ता ब्लड मैन आकाश गुप्ता अयोध्या जिले के पूरा बाजार कस्बे के निवासी है और इनका मूल नाम शीतला प्रसाद गुप्ता है और वें राम कृष्ण सेवा फाउन्डेशन व मेजर घ्यान चंद खेल उत्थान समिति के संस्थापक/अध्यक्ष है और इसके बैनर तले अभी तक 115 रक्तदान शिविर का आयोजन कर करीब 7000 मरीजों को ब्लड भी मुहैया करा चुके है । कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में सार्वाधिक रक्तदान कराने का रिकार्ड भी आकाश के नाम से दर्ज है। उच्च शिक्षित आकाश गुप्ता पूर्व में प्रदेश स्तर के खिलाड़ी भी रह चुके है । उनके पास बीएड, बीपीएड, एलएलबी, बी लिब, एम लिब के साथ साथ दो विषयों की मास्टर डिग्री है। मौजूदा समय में बिहार के सारण जिले में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बिगत सत्र में रक्तदान का विवरण विगत वर्ष रक्तदान का विवरण ।अयोध्या (यूपी) में रक्तदान 13 मार्च 2022 , जयपुर (राजस्थान)में रक्तदान 26 सितंबर 2022 , पटना (बिहार)में रक्तदान 10 जनवरी 2023 , भोपाल (मध्य प्रदेश) में रक्तदान 04 मई 2023 , रांची (रांची)में रक्तदान 15 अक्टूबर 2023 , कोलकाता (पश्चिम बंगाल) 18 जनवरी 2024 प्रस्तावित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *