विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए वर्चुअल बैठक सम्पन्न

बहराइच 11 जनवरी। विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत लम्बित शमनीय दाण्डिक वादों के निस्तारण हेतु सिविल कोर्ट बहराइच में 29 व 30 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा हेतु सदस्य सचिव, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव ने बुधवार को गठित समिति के सदस्यों के साथ वर्चुअल बैठक की। वर्चुअल बैठक के दौरान सिविल कोर्ट सभागार में लम्बित शमनीय दाण्डिक वादों के निस्तारण हेतु गठित कमेटी के अध्यक्ष अपर जिला जज प्रथम, बहराइच इन्द्र प्रकाश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव/अपर जिला जज विराट शिरोमणि, अधि.अभि. विद्युत वितरण खण्ड बहराइच व एन्जी पावर थेफ्ट, बहराइच के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। सदस्य सचिव ने वर्चुअल बैठक में मौजूद न्यायिक व अन्य अधिकारियों को उत्साहवर्द्धन करते हुए निर्देशित किया कि अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराकर आयोजन को सफल बनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *