संगठन के बिस्तार पर जोर दिया गया शिवसेना की बैठक में

बस्ती ८ जनवरी शिवसेना यू.बी.टी. की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक सोमवार को विधायक निवास लखनऊ में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे जी, राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह जी ने संगठन विस्तार व आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वृहद चर्चा की। यह जानकारी देते हुये बस्ती शिवसेना जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि उन्होने मुख्य अतिथि आनन्द दुबे और  प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह को पटका पहनाया तथा राम  दरबार देकर स्वागत किया।
यहा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डये ने बताया कि ं बस्ती जनपद से गए 11 लोगों ने शिवसेना में अपनी आस्था व विश्वास रखते प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में सदस्यता ली और मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दूबे ने सभी को मंच पर सम्मानित करते हुए  पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक में राधेश्याम शुक्ल,  नागेन्द्र प्रसाद मिश्रा, बलराम प्रजापति ,अभिषेक कुमार, अनिल प्रजापति ,विकास     चौधरी, सूरज यादव, विनय गुप्ता, चंचल, ऊषा किरण ,मंजू देवी, मुराती देवी ,सावित्री देवी ,गीता देवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *