रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता
सिद्धार्थनगर 6 जनवरी शनिवार को तहसील नौगढ़ में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग लाभार्थियों का प्रमाण पत्र बनाने हेतु लगाये गये स्वास्थ्य शिविर मे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा स्वयं प्रमाण-पत्र दिया गया तथा घरौनी एवं वरासत प्रमाण-पत्र भी दिया गया।
तहसील समाधान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प के माध्यम से 10 लाभार्थियों शिवप्रसाद, सुमित, उमेश कुमार, राम जियावन, सृष्टि त्रिपाठी, आरफा खातून, वीरेन्द्र कुमार चौरसिया, सुरेमन प्रसाद, मो0 नफीस शाह तथा राम नेवास को दिव्यांग प्रमाण-पत्र दिया। ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) के लाभार्थी प्रदीप, बसन्त, अब्दुल्लाह, बकरीदन, प्रेमचंद, राजाराम, भूती, तालुक, लालता तथा अजमत अली तथा वरासत प्रमाण-पत्र के लाभार्थी रीता देवी, बिन्दा, रामवृक्ष, हरीराम तथा नियाज अहमद को जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल द्वारा प्रमाण-पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोग कैम्प में आने के लिए लोगो को जागरूक करे। अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त करे। कोई भी दिव्यांग छूटने न पाये। सभी को शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ मिल सके इसके लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरी तन्मयता के साथ काम करे।