महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या 6 जनवरी । समाजवादी पार्टी की जिला मासिक बैठक पार्टी कार्यालय गुलाब बाड़ी लोहिया भवन पर संपन्न हुई ।बैठक में मुख्य रूप से बूथ कमेटी को मजबूत करने की चर्चा हुई साथ ही वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा विकास की बात किया है जब भी सत्ता में रही है उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश मे सर्वाधिक सीट जीत कर दिल्ली में केंद्र की सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी । पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत ही मजबूती के साथ पार्टी के कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करते हैं ।उन्हीं के बदौलत लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे श्री पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए विकास का काम किया है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक विकास किया है उन्होंने कन्या विद्याधन बेरोजगारी भत्ता नौजवानों को रोजगार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस और मेट्रो जैसी सौगात दिया है जिसे जनता आज भी याद कर रही है सपा प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक जयशंकर पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करेगी हमारे कार्यकर्ताओं को अभी से ही लोकसभा चुनाव के लिए लग जाना है श्री यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव जीत कर दिल्ली के सत्ता पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे । बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनहित के कामों को लेकर जनता के बीच में अपनी आवाज को बुलंद किया है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाकर दिल्ली भेजने का काम करेंगे । कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटी को मजबूत करने के लिए व लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के लिए अभी से ही लग जाने का आह्वान किया । सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज के बैठक मेंं पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी को लोकसभा 2024 चुनाव जीतने का संकल्प लिया । इसी के साथ प्रदेश से नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत भी किया गया । इसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी छेदी सिंह प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी के के पटेल विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व मंत्री अमृत राजपाल विशेष आमंत्रित सदस्य मायाराम यादव प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंद्रपाल यादव पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव ब्रजेश सिंह चौहान का स्वागत करते हुए सबसे 2024 लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए लग जाने का आवाहन किया । इस कार्यक्रम में इस जिला महासचिव बख्तियार खान प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा रामजी पाल एजाज अहमद ललित यादव जेपी यादव चंद्रभान वर्मा कोषाध्यक्ष के के गुप्ता चौधरी बलराम यादव जिला सचिव राम बहादुर यादव गौरव पांडे अंसार अहमद बब्बन मोअसलम खामा यादव छोटे लाल यादव विधानसभा अध्यक्ष रुदौली रक्षा राम यादव विधानसभा अध्यक्ष अयोध्या रोली यादव जिला सचिव सरोज यादव महिला सभा अध्यक्ष नागेश्वर नाथ कोरी नफीस अहमद गया प्रसाद यादव राशिद जमाल दाता दीन यादव राजित राम रावत मो आमिर खान मिर्जा सनी बेग स्वामीनाथ वर्मा मो सलीम खान शैलेंद्र श्रीवास्तव त्रिभुवन प्रजापति राम रंग यादव राम नारायण चौहान राजेश सिंह मनोज यादव डॉक्टर घनश्याम यादव आजाद सिंह अंगद यादव जगन्नाथ यादव जगदीश यादव भानू यादव आकिब खान वीरेंद्र गौतम विशाल यादव राकेश कुमार चौरसिया सूर्यभान यादव आदि लोग मौजूद रह।