रबी 2023-24 ई-खसरा पड़ताल की लॉन्चिंग एवं सर्वेयर सुपरवाइजर,वेरीफायर के आमुखीकरण का हुआ प्रशिक्षण

बस्ती 4 जनवरी आज कृषि विभग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में माननीय कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री सूर्य प्रताप शाही जी एवं मुख्य सचिव तथा अध्यक्ष राजस्व परिषद के द्वारा लखनऊ से रबी 2023-24 ई-खसरा पड़ताल की लॉन्चिंग एवं सर्वेयर सुपरवाइजर,वेरीफायर का आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त क्रम में जनपद बस्ती का ई-खसरा पड़ताल लांचिग एवं सर्वेयर सुपरवाइजर,वेरीफायर आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह, बस्ती में जिलाधिकारी महोदय, बस्ती एवं मुख्य विकास अधिकारी, बस्ती की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्व्लित करके किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य प्रदेश के 21 जनपदों में पायलट प्रोजेक्ट रूप में शुरू किया गया था, जिसमें बस्ती जनपद अग्रणी रहा। जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जनपद में रबी 2024 में 909749 गाटों का सर्वे किया जाना है , जिसमें बस्ती सदर में 308383, हरैया में 379905, भानपुर तहसील में 150223 एवं रूधौली में 71238 गाटों का ई-पड़ताल 1057 कलस्टरों में किया जाना है। उपस्थित कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग के कार्मिकों का उत्सहवर्धन करते हुए निर्देशित किया कि रबी 2023-24 ई-खसरा पड़ताल का कार्य ससमय पूर्ण कर लिया जाय।
खरीफ-2023 के ई-खसरा पड़ताल में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु श्री अब्दुल कयूम, पंचायत सहायक, भानपुर तहसील, विकास खण्ड-रामनगर को लखनऊ के कार्यक्रम में माननीय कृषि मंत्री जी, मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव द्वारा पुरस्कृत किया गया।
उक्त अवसर पर उप कृषि निदेशक, श्री अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी डा0 राजमंगल चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री रतन शंकर ओझा, सहायक अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री अजय चौधरी उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी श्री हरेन्द्र प्रसाद तथा जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी एवं सर्वेयर,सुपरवाइजर,वेरीफायर उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *