बस्ती। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनगर नीरज सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधि मंडल ने खण्ड शिक्षा अधिकारी से मानदेय बिल को हर महीने 1 तारीख को जिला पर भेजने तथा शीतकालीन अवकाश के 15 दिन का मानदेय देने की बात कही। खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह ने कहा कि हमारे स्तर से किसी भी अनुदेशक को कोई समस्या नहीं होने पाएगी उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि जहां तक शीतकालीन अवकाश का मामला है वह शासन स्तर का है बाकी मानदेय बिल हर महीने समय से जिले पर भेज दिया जाएगा। अनुदेशकों द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर जिला मंत्री रमाकांत चौधरी, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।