घायल रामचंद्र विश्वकर्मा की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

बस्ती 3 जनवरी बस्ती जनपद के बाघानाला ग्राम के रहने वाले रामचंद्र विश्वकर्मा की मौत से गांव में सन्नाटा सा पसरा हुआ है ग्रामवासी रामचंद्र विश्वकर्मा की मौत से काफी दुखी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के छावनी थाना क्षेत्र के बाघानाला रहने वाले   रामचन्द्र विश्वकर्मा 60 वर्ष सुबह शौच के लिए सड़क किनारे जा रहे थे  कि अचानक अज्ञात वाहन ने उन्हें जो से  ठोकर मार दिया घायल रामचन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान  उनकी मौत हो गई। छावनी थाने की पुलिस ने  इस मामले में मृतक के बेटे विजय प्रकाश विश्वकर्मा की तहरीर पर   अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *