संगठनों द्वारा पत्रकार हित के लिए संगठित होकर लड़ाई लड़ी जाएगी

बस्ती – मंडल के बस्ती जनपद में पत्रकार प्रेस एसोसिएशन द्वारा संगठन से संबंधित पत्रकारों के साथ बैठक की गई। जिसमें पत्रकारों के साथ हो रहे फर्जी मुकदमे,मारपीट, अत्याचार,सहित अन्य मुद्दों पर होने वाले गतिविधियों पर चर्चा की गई। नि० प्रदेश प्रचार राहुल सिंह ने अपने दिए गए बयान में बताया कि पत्रकार साथियों में विचारों को लेकर मतभेद होना चाहिए लेकिन उनके बीच मनभेद नहीं होना चाहिए। पत्रकारों के हित में एकजुटता होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है तभी पत्रकारिता जमीनी स्तर पर स्थापित हो सकता है। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभूषण उपाध्याय ने बताया कि पत्रकारिता विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबंध करते हुए कहा कि पत्रकार माना जाना और समाज बने रहने के लिए आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती है सबसे पहले अखबारों में छपी खबर का असर होता है भले वर्तमान में खबरों का कर यूट्यूब पोर्टल का काम हो लेकिन समाज में हो रहे गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठाने हेतु विभिन्न माध्यमों से जारी रखनी चाहिए। पत्रकार साथियों के लिए पहले की अपेक्षा अब पत्रकारता चुनौती बन गई है पहले कलाम की धार दिखती थी अब पत्रकार कलम को उधर नहीं दे पा रहे हैं इसमें कुछ सफल भी हो रहे हैं लेकिन कुछ खबरें अखबार में बिकती नजर आती हैं।पत्रकार संगठन अपने कार्यालय में खबरे से इंडोर खेलता है इस आयोजन के माध्यम से आउटडोर खेलने का मौका मिला है पत्रकार साथियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम बेहद सराहनीय है पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। पत्रकार की मौत के बाद उसके परिजनों को जमीन अन्य सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है इसके लिए हम सबको एकजुट होकर सरकार के सामने बात रखने की जरूरत भी है। पत्रकार प्रेस एसोसिएशन ने सरकार के सामने सीधे अपनी मांग रखें और ऐसी कोशिश करें जिससे उनके सुरक्षा के लिए कानून बनाया जा सके। आए दिन पत्रकारों के साथ सांसद विधायक नगर पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान बीडीसी से खबरों को लेकर जगह-जगह विवाद होते रहते हैं और भी पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। यदि सभी पत्रकार साथीगढ़ एकत्रित होकर अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो कभी भी उनके साथ साजिश के साथ बड़ी दुर्घटना घट सकती है ऐसे में लोग खबरों को लेकर पार्टी ना बने, साक्ष्य,सच एवं गवाह के आधार पर खबरों को प्रकाशित करें खबरों का असर देखने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से फीडबैक लेकर ही खबरों का संपादन करें।

इस मौके पर पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के सदस्य तौफीक खान, राज आर्य, वासुदेव यादव, दिनेश चौरसिया, अनूप बरनवाल,सीमा, संदीप उपाध्याय,अजीम,सहित दर्जनों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *