कोहलवा पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा

संतकबीरनगर 31 दिसंबर पौली विकास क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत कोहलवा और रोसयाबाजार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत निपुण भारत मिशन का कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम मे सरकार की योजनाओं को  गिनाया।
      कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख व प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राममिलन यादव व प्रधान चंद्रशेखर यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। उहोने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सीधे पात्र लाभार्थियो को योजनाओं का लाभ दे रही है। प्रधानमंत्री का सपना था कि गांव में अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ देना था जो साकार हो रहा है। उहोंने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओ को गिनाया। निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालय कोहलवा द्वारा लगे स्टाल पर निपुण बच्चों को निपुण प्रमाण पत्र दे कर मनोबल बढाया। स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, पशुपालन विभाग, स्वयंम सहायता समूह सहित अन्य विभाग के कर्मचारियो ने स्टाल लगा कर जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार और दवा बितर किया गया।
     इस मौके पर कपिलदेव कन्नौजिया, उमेश सिंह, भरत भुआल चौधरी , अम्ब्रीश पटेल, विनय पांडे, चंदशेखर यादव, उमेश यादव, नागेन्द्र, राहुल अग्रहरी, भुवनेश्वर मणी तिवारी, अनील कुमार, जितेंद्र यादव, बिनय कुमार, बद्री विशाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *