बस्ती29 दिसंबर प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार की रात 12 बजे से एनएच-28 को बंद करने की तैयारी है। इसके अलावा शनिवार सुबह आठ बजे से दो पहिया वाहनों के आवागमन पर भी प्रधानमंत्री के प्रोग्राम की समापन तक पाबंदी रहेगी। इसको लेकर जनपद पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन लागू किया गया है। फुटहिया से लेकर घघौआ तक पूरा फोरलेन पैक रहेगा। दो पहिया, ऑटो, चार पहिया व भारी वाहनों को बंद करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। हाइवे बंद करने को लेकर आसपास के जिले से पुलिस ने संपर्क कर समन्वय स्थापित किया है। हाइवे पर 30 दिसंबर को वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लागू रहेगी। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के वाहन जैसे तेल टैंकर, गैस सप्लाई के ट्रक व टैंकर, मेडिकल गैस व अन्य आवश्यक वस्तु की सप्लाई के लिए भी भारी वाहन शहर में नहीं आ जा सकेंगे।आप सभी अयोध्या की तरफ जाने के लिए सोच समझकर ही निकले पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर एनएच-28 पर की संख्या देखते हुए शुक्रवार रात 12 बजे से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। गोरखपुर से आने वाले वाहनों को बड़ेवन से डुमरियागंज वाया बलरामपुर गोंडा लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया जाएगा। रामजानकी मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों को लालगंज वाया महादेवा-मुंडेरवा के लिए डायवर्ट किया गया है। शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य रहेगी।