दुबौलिया – परशुराम विकास खंड के शहीद भगत सिंह इण्टर कालेज हरिगांव के परिसर में उत्तर प्रदेश खेल लीग के अन्तर्गत आयोजित ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र बर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।कहा की बर्तमान समय मे शरीर को स्वस्थ्य बनाने में खेलो का महत्वपूर्ण योगदान है।खेल प्रतियोगिता में ऐथलेटिक्स,कब्ड्डी,वालीबाल व बैटमिंटन मे खिलाड़ियों ने जमकर पशीना बहाया।100मीटर दौड मे बालक वर्ग सोनू यादव प्रथम रहे।वही बालक वर्ग के 200मीटर दौड मे मोहित कुमार प्रथम रहे।इस मौके पर ,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपेंद्र सिंह,प्रधान प्रवीन बर्मा मौजूद रहे।