चोरों की बहार दिन-रात हो रही है चोरी

बस्ती20 दिसंबर बस्ती जनपद में इस समय चोरों की बहार है दिन-रात चोरी हो रही है कर काफी होशियार हैं पुलिस पकड़ने में उन्हें नाकाम है  दुबौलिया क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। सरेशाम घर में पीछे के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। जबकि शाम को महिला शिक्षिका घर के बरामदे में बैठी चाय पी रहीं थीं। जब तक घटना की जानकारी हुई। चोर पीछे के रास्ते बाउंड्रीवाल कूद कर भाग गए। यह दुबौलिया थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर हुई है। मंगलवार को सरेशाम हुई चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है। रामजानकी मार्ग स्थित
गोकुलपुर गांव में शिक्षिका बिंदु सिंह का मकान है। मकान में उनकी बहु साथ रहती है। बेटा पुलिस कांस्टेबिल बाहर जिले में पोस्ट है। शिक्षिका घर पर ही थीं। शाम साढे पांच बजे के करीब उनके बहु के कमरे की लाइट बंद मिली अंदर घुसी तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरों ने आलमारी की सेफ तोड़ कर उसमें रखे लगभग दस लाख के जेवरात उठा ले गए। यह सब देख शिक्षिका व उनकी बहु के होश उड़ गए। दोनो ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना पुलिस के संज्ञान में है मामले की सुरागरसी कराई जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *