बहू ने ससुर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया

बस्ती 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में बहु ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाते हुए उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। करीब डेढ़ साल पहले हुई शादी के बाद अब रिश्ते में खटास ही नहीं रिश्ते का शर्मशार करने की घटना सामने आई है। बहू ने अपने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विवाहिता ने अपनी तहरीर में लिखा है कि उसकी शादी चार मई 2022 में मुंडेरवा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर, पति, सास और ननद दहेज के लिये उसे तंग परेशान करते थे. दहेज में उससे एक लाख कैश, एक बाइक की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं करने पर उसका उत्पीड़न शुरु कर दिया गया। शुरु से ही उसका ससुर उस पर गन्दी नजर रखता था। पीड़िता ने बताया कि ससुर ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया । ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिये उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी। मगर अब मजबूर होकर उसने सारी बात अपनी पुलिस को बताई। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा में ससुर नरसिंह, पति रवीन्द्र, सास मंजू, ननद सरिता, सुमित्रा, देवर हरेन्द्र व जोगेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गंभीरता के साथ जांच आरंभ कर दी है पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *