बस्ती। स्काउट गाइड वालंटियर्स ने सांसद खेल महाकुम्भ को ऐतिहासिक बनाने के लिए शपथ लिया यह जानकारी देते हुए जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह ने बताया कि माननीय सांसद हरीश द्विवेदी जी के पहल पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सांसद खेल महाकुम्भ में स्काउट गाइड और उनके पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रहेगी, और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा, उल्लेखनीय है कि 20 से 29 दिसंबर की अवधि में सांसद खेल महाकुंभ आयोजित किया गया है, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के नेतृत्व में स्काउट गाइड की टीम सांसद खेल महाकुम्भ में स्काउट गाइड अपना योगदान देंगे, बैठक में जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पांडेय, डीओसी प्रताप शंकर पांडेय, सांसद प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद शुक्ल, सविता पाण्डेय, अब्दुल मारूफ आदि मौजूद रहे।