समाजवादी शिक्षक सभा के कार्यक्रम में उठी पुरानी पेंशन की मांग

पुरानी पेंशन देते हुये वित्तविहीन शिक्षकों का सम्मनित मानदेय दे सरकार

बस्ती, 17 दिसम्बर। समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से प्रेस क्लब सभागार में पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरण एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने मनानेयन पत्र सौंपते हुये पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया। इस अवसर पर विधायक कप्तानगंज को शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया और इसे विधानसभा में उठाने की मांग की गई।

मुख्य अतिथि कविन्द्र चौधरी ने कहा कि नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव स्वयं शिक्षक थे इसलिये उन्होने सदैव छात्रों और शिक्षकों के हित में ऐतिहासिक फैसले किये। वर्तमान सरकार शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान नही दे रही है। सरकार शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल करे तथा वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दे। विशिष्ट अतिथि राजमणि पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों को पठन पाठन के साथ लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष समाज के निर्माण के लिये भी कार्य करना चाहिये। शिक्ष सभा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के लिये केन्द्र व राज्य की वर्तमान सरकारों का रवैया बेहद निराशाजनक है। शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होना चाहिये।

कार्यक्रम में शिक्षक सभा के प्रदेश महासचिव दिग्विजय पटेल, प्रदेश सचिव डा. महेन्द्र सोनी, कमलेश यादव, रामनयन त्यागी, अर्जुन यादव, फौजदार यादव, प्रवीन गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्रीनाथ विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर डा. अजय यादव, डा. दीनानाथ वर्मा, बाबूराम वर्मा, जावेद इकबाल, तफज्जुल हुसेन, ज्ञानेन्द्र भारती, इरशाद अहमद, बीएन तिवारी, शिचपूजन चौरसिया, सुबाष चौधरी, प्रदीप कुमार चौधरी, मनोज मौर्य, रामचन्द्र निषाद, वीरेन्द्र कुमार यादव, ललित कुमार, दरवेश कुमार यादव, रमेश वर्मा, डा. केके वर्मा, पीएल गुप्ता, विजय वर्मा, सैदा हुसेन, रमाकान्त पटेल, हरीराम, अर्जुन प्रसाद वर्मा, दीनानाथ चौधरी, सुजीत कुमार, राजेश यादव, राविलास वर्मा, रामकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *