भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

अयोध्या। शहीद स्मारक सेवा समिति अयोध्या द्वारा अमर जवान मंगल पांडे चौक स्थित शहीद स्मारक पर 1971 भारत पाक युद्ध मे अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों हवलदार जगदम्बा प्रसाद यादव, नरसिंह नारायण सिंह, शोभनाथ पाठक, आनंद प्रकाश तिवारी ब्रिगेड आफ गार्डस व नौसेना के मदन गोपाल पाण्डेय के साथ ही सेना के सभी बलिदान देने वाले जवानों को पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधीक्षक के साथ 1971 युद्ध के जांबाज साहसिक जवान सूबेदार ओमप्रकाश यादव,नायब सूबेदार दलजीत सिंह, हवालदार रामानंद यादव व सिपाही रमाकांत को अंगवस्त्र पहनाकर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, कार्यकर्म प्रभारी सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार सिंह, सूबेदार मेजर आर पी शुक्ला , उपाध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा व रीना द्विवेदी ने सम्मानित किया, साथ ही अयोध्या में कार्यरत जल पुलिस के जांबाज साहसिक जवानों जो अपने प्राण की परवाह किए बिना सरयू नदी में कूद कर सैकड़ों लोगों की प्राण बचाने वाले उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह चौधरी, प्रभारी रूबै प्रताप मौर्य, आरक्षी नित्यानंद यादव, पुलिस मित्र‌‌‌ विश्वनाथ शुक्ला,ओ पी सैनी, विजय कुमार को शौर्य सम्मान पत्र व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, पूर्व सैनिक परिवार की परम जीत कौर, नौसेना की सुमन दुबे को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रीतम सिंह नत ने 1971 युद्ध के बारे में बताया कि भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने पाकिस्तान के 93000, जवानों आत्म समर्पण कर हथियार रखने को मजबूर कर दिया था, इस युद्ध में हमारे सैकड़ों जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था ऐसे शूरवीर योद्धा को सादर नमन है।
अन्त में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ने धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश सिंह नाहर ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से कवींद्र साहनी, प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधीक्षक, राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार सिंह, सूबेदार मेजर आर पी शुक्ला, सूबेदार ओमप्रकाश यादव नायब सूबेदार दलजीत सिंह, हवालदार रामानंद यादव, सिपाही रमाकांत,सीआई एस एफ के हवलदार जगदम्बा यादव, पूर्व प्रदेश कर्मचारी उपाध्यक्ष बलराम विश्व कर्मा , विनोद कुमार शर्मा, अनिल, संदीप मध्यान , सूरज कुमार व महिला शक्ति अध्यक्ष रीना द्विवेदी, बिन्दु सिंह, शशिरानी शर्मा, शांन्ति गुप्ता, पायल जायसवाल, समता शुक्ला, सुमन दुबे,परम जीत कौर,परमिनदर कौर, सुषमा श्रीवास्तव,व राम गिरीश राजभर , विपिन यादव एडवोकेट, मयंक साहनी व वरुण चौधरी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *