सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज बहराइच का 25वां वर्षगांठ बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया जिसमे मुख्य अथिति द्वारा फीता काटकर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया

बहराइच – बहराइच के सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज में सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन का प्रोग्राम दिनाक 16 दिसम्बर 2023 को मनाया गया जिसमें चीफ गेस्ट रही डॉक्टर नुजहत हुसैन (एक्स डायरेक्ट आर०एम०एल० इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस लखनऊ) जिन्होंने कंप्यूटर लैब का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। इस प्रोग्राम के गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ सैयद नदीम अख्तर (प्रो चांसलर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ) और स्पेशल गेस्ट रहे आतिफ हनीफ (ऑथर एंड सोशल एक्टिविस्ट)

इस सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रेसिडेंट है डॉक्टर अब्दुल रहमान खान, मैनेजर तेज खान (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) और प्रिंसिपल तनवीर फातिमा द्वारा इस प्रोग्राम का शानदार प्रदर्शन सभी को देखने को मिला जिसमे स्कूल की टीचरों ने बच्चों को खूब अच्छी तरह से प्रेक्टिस करवाया।

इस प्रोग्राम में शहर के मशहूर आलिमें दीन हजरत मौलाना करी जुबेर अहमद कासमी (सदर जमीयत उलमा शहर बहराइच) व मौलाना इनायत उल्लाह कासमी (सेक्रेट्री जमीयत उलमा शहर बहराइच), डॉक्टर एफ आर मलिक के अलावा हजारों की तादाद में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *