कुदरहा,बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के भेड़वा गांव में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर में आग लगने से 90 हजार नकद, घर में रखा घरेलू सामान व दो मवेशी गंभीर रुप से झुलस गए। जिसमें भैस की मौत हो गयी। वही छोटी पडिया गंभीर रूप से झुलस गयी है। ग्रामीणो की शोर सुर प्रधान पहुंचे और फायर ब्रिगेड को अवगत कराए। कड़ी मसक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने सहारे आग पर काबू पाया।
गांव निवासी राम सुंदर पुत्र श्याम राज कन्नौजिया रिहायशी छप्पर में परिवार के साथ खाना खा कर सभी लोग सो रहे थे। अचानक घारी में आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी। जबतक लोग कुछ समझ पाते कि रिहायशी झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गया और सारा सामान जलकर खाक हो गया। राम सुंदर ने बताया कि जनवरी में बेटी उमा की शादी होना था। जिसकी तैयारी लगभग पूरा कर चुका था। शादी में देने के लिए अलमारी, बक्सा, एक जोड़ी सोने का झुमका, सोने का टीका, सोने की अंगूठी व सोने का तीन चैन खरीद चुका था। सब जलकर राख हो गया। साथ ही साथ 90 हजार रुपया नकद भी जल गया। वही एक लाख तीस हजार रुपये की भैस भी बुरी तरह झुलस गयी। जिससे मौत हो गयी। साथ ही साथ एक पड़िया बुरी तरह झुलस गयी है। ग्राम प्रधान जीतेंद्र कुमार ने हलका लेखपाल गीरचंद चौधरी को घटना के बारे में अवगत कराया। जिहोंने नुकसान का रिपोर्ट तहसील को भेज दिया।
Post Views: 226