सरपंच संवाद आउटरीच कार्यक्रम, क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जक्सय शाह के नेतृत्व में

संवाददाता गोरखपुर – जक्सय शाह की अध्यक्षता में और क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के सह-चयनित सदस्य, पूर्व सरपंच पुंसरी ग्राम, हिमांशु पटेल जी के मार्गदर्शन में, ईभा सिंह ने क्यूसीआई टीम के साथ मिलकर भारतीय गाँवों में गुणवत्ता की मिशन को लाने के लिए उत्तर प्रदेश में ‘सरपंच संवाद’ के माध्यम से दिसम्बर 15, 2023 को, ‘निर्वाण सरोवर पोर्टिको गोरखपुर’ में ‘सरपंच संवाद आउटरीच प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध भारतीय कृषक, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामचेत चौधरी जी ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी समिति की सदस्य ईभा सिंह की प्रारंभिक टिप्पणी से हुई | उन्होंने भारत के सभी प्रधानों को एक मंच पर लाने के लिए क्यूसीआई के अध्यक्ष जक्सय शाह के दृष्टिकोण के बारे में जानकारी दी और यह भी बताया कि कैसे प्रधान सरपंच संवाद मोबाइल ऐप की मदद से अपने गाँवों को गुणवत्तायुक्त गाँव में बदल सकते हैं, जो 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने में मदद करेगा। उन्होंने भारत के पहले मॉडल गांव पुंसरी का वीडियो और सरपंच हिमांशु पटेल का दृष्टिकोण भी दिखाया। ईभा सिंह ने अपनी टीम के साथ ग्राम सभा में अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा करने के लिए जिला देवरिया, गोरखपुर, बस्ती के 4 प्रधान संघ अध्यक्षों के साथ एक पैनल चर्चा आयोजित की और प्रधान संघ अध्यक्षों के साथ उनके दृष्टिकोण और समस्याओं के बारे में भी चर्चा की जिसका वे अपने ग्राम सभा स्तर पर सामना कर रहे हैं । ईभा सिंह ने ग्राम सभा स्तर पर महिला विकास के साथ पैनल चर्चा को समाप्त किया, पैनल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं सभी प्रधानों द्वारा चर्चा की काफी सराहना की गई। सभी प्रधानों से अपनी ग्राम सभा के विकास के लिए का विजन साझा करने को कहा गया। क्यूसीआई सरपंच संवाद एप्लिकेशन पर रजिस्ट्रेशन करके वह लोग सहायता प्राप्त कर सकते हैं और बाकी सरपंचों से कनेक्ट हो सकते हैं सरपंच संवाद मोबाइल ऐप सरपंच संवाद मोबाइल ऐप का लक्ष्य भारत भर के लगभग 2.5 लाख सरपंचों को जोड़कर नेटवर्किंग, ज्ञान के प्रसार और सहयोग हेतु एक मंच के रूप में कार्य करना है। गुणवत्तापूर्ण गांव के निर्माण हेतु सरपंचों का सशक्तिकरण: इस ऐप के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा प्रशिक्षण मॉड्यूल तक पहुँच को सुनिश्चित कर अपने गाँव में सुशासन को बढ़ावा दें । नेटवर्किंग, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण मॉड्यूल, ज्ञान,भंडारण ,रेटिंग ढांचे का निर्माण ऐप की विशेषताएं फोटो /वीडियो साझा करें लाइव स्ट्रीम विशिष्ट सरपंच समुदाय से जुड़ें सरपंचों से चैट करें बेस्ट प्रैक्टिस से सीखें और साझा करें । मुख्य अतिथि ने सरपंचों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की थीम की सराहना की और सभी प्रधानों और टीम क्यूसीआई को बधाई दी सभी मीडिया प्रतिनिधियों को विशेष धन्यवाद जिन्होंने इस कार्यक्रम को सुंदर तरीके से कवर किया, और कवरेज के लिए अभिषेक और टीम को विशेष धन्यवाद फीडबैक सत्र के दौरान सभी प्रधानों ने इस आयोजन की बहुत सराहना की और क्यूसीआई टीम से सरपंच संवाद कार्यक्रम के और अधिक आउटरीच कार्यक्रम की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। ईभा सिंह द्वारा मुख्य अतिथि, प्रधान संघ के अध्यक्ष, सभी 120 सरपंचों, टीम क्यूसीआई विकास, जयंत स्वयंसेवकों सचिन चौधरी और राघवेंद्र चौधरी और सभी मीडिया भाई बंधु को धन्यवाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *