अनुराग लक्ष्य, 14 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुंबई संवाददाता ।
मेरा मानना है कि जिस दिन किसी का जन्म होता है वोह दिन किसी होली, दीपावली या ईद से कम नहीं होता है। जी हां, धरावी के संगम गली स्थित एक सभागार में आज का नज़ारा कुछ ऐसा ही था। मौका था भाजापा मण्डल सचिव संजीव हिंदुजा के जन्म दिन पर मुबारकबाद देने के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए बुद्ध जीवियों का एक जगह इकट्ठा होना।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अ,जा,मोर्चा विनोद कांबले ने संजीव हिंदुजा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संजीव हिंदुजा एक कुशल नेतृत्व की छमता रखने वाले भाजापा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी हित में अपने आप को पूर्णतया समर्पित रहते हैं। साथ ही अपनी कार्यशैली के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। आज उनके इस जन्म दिन के अवसर पर मैं उनके सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल जीवन की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं पेश करता हूं, तथा देश की सेवा में समर्पित रहते हुए जनसेवा में अग्रडी भूमिका निभाते रहें, हम सब को गर्व है कि हमारी पार्टी को एक ऐसा होनहार कार्यकर्ता मिला।
इसी के साथ मण्डल अध्यक्ष श्री गोवर्धन चौहान ने भी अपनी शुभकामनाएं पेश करते हुए कहा कि संजीव हिंदुजा से देश को बड़ी आशाएं हैं। उनकी कार्यशैली से पार्टी हित में जो उनका योगदान है वोह कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर अब्दुल रहीम खान, शाम मेतरे, राजू अंबाटोर, अनिल कटके, आकाश सोनावने, अरूण मोदी, विनायक पवार, अशोक टांक, एडोकेट मनोज गौड़, राजेश मेकवान, कानीकराम चौधरी, मोहन सिंह, मोहन सुनवानोला, दिलीप खंदारे, दुर्गा प्रसाद साहू, अग्नि पांडेयन, नेहा सैयद, ज़मीर हुसैन सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें उनके जन्म दिवस के शुभ अवसर पर अपनी शुभ कामनाएं पेश की।