20 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ

बस्ती।  14 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के आधा दर्जन स्थानों पर आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की घटनाएं हुई।  जिसमे पुलिस ने पाड़ितों की तहरीर पर बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के माली टोला (नगर बाजार) में खेत के विवाद को लेकर उर्मिला व उसकी बेटी की गांव के ही शंकर, प्रदीप, जमुना व सीमा ने मिल कर पिटाई कर दी। पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कठौतिया सांवडीह में मनीराम को भूमि विवाद को लेकर गांव के ही रंगीलाल, बजरंगी लाल, सवारी,सुनीता व रामउजागिर ने पिटाई कर दी। परसरामपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी मुकेश गुप्ता को महोवर निवासी आकाश ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस तरह पुलिस ने 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *