बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में चोरों ने नगदी व जेवरात उड़ा दिए। पीड़ित विश्वजीत सिंह ने तहरीर में बताया कि अज्ञात चोर उनके घर में छत से जीने का दरवाजे का ताला तोड़कर घुस आए और घर में रखे सोने की अंगूठी व कगंन, झुमकी व पच्चीस हजार रुपया चुरा ले गए।