सांसद खेल महाकुंभ खिलाड़ियों के लिये बड़ा अवसर

बस्ती – सांसद खेल महाकुंभ 2023 के छठवें दिवस पर आज जायत्री देवी इंटरनेशनल एकेडमी कोठीली saltauwa के खेल मैदान पर क्रिकेट का क्वाटर फाइनल मैच कराया गया। आज सात मैच का आयोजन किया गया जिसमें विजयी सात टीमों में से बेहतर रन औसत के आधार पर चार टीमो ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में पहुँचने वाली चार टीमें मुरादपुर, डढ़वा, तेनुआ, और भिरिया के टीमें रहीं। प्रथम सेमीफाइनल मुरादपुर और भिरिया के बीच और दूसरा सेमीफाइनल डढ़वा और तेनुआ के बीच कल खेला जायेगा।

मैच के अंपायर बब्बन पाण्डेय, चंद्रशेखर पाण्डेय, विशाल सिंह, प्रमोद वर्मा रहे तथा स्कोरर प्रसून श्रीवास्तव , नितिन कुमार रहे कमेंट्री दुर्गेश यादव और विनय शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *