प्रयाग 5 दिसंबर वरिष्ठ शायरा सुमन ढ़ीगरा दुग्गल को शैलतनया स्मृति सम्मान से आज नवाजा गया। यह सम्मान शहर समता विचार मंच महिला काव्यगोष्ठी की राष्ट्रीय महासचिव के आवास कीडगंज में आयोजित किया गया। सम्मान स्वरूप सुमन दुग्गल को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, और शाल प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीप्रकाश मिश्र ने की। मुख्य अतिथि रहे राम जी मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि रहीं डाँ ऊषा मिश्रा एवं आलोचक डॉ सरोज सिंह। सम्मान समारोह के पश्चात अध्यक्षता कर रहे श्री प्रकाश मिश्र, मुख्य अतिथि रामजी मिश्र, विशिष्ट अतिथि डाँ सरोज सिंह एवं डाॅ ऊषा मिश्रा एवं शैलतनया के पति के के श्रीवास्तव ने सुमन ढ़ीगरा दुग्गल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये।
आयोजन का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। वाणी वंदना शहर समता महिला काव्यगोष्ठी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रचना सक्सेना ने किया।
इस सम्मान समारोह के पश्चात एक सरस काव्यगोष्ठी हुई जिसमे डाँ कल्पना वर्मा, प्रथमा सिन्हा, संजय सक्सेना, प्रियंका त्रिपाठी, रचना सक्सेना, डाँ आकाँक्षा पाल, डाँ सरोज सिंह, डाँ रामजी मिश्र, देवी प्रसाद पाण्डेय, शरद चन्द्र श्रीवास्तव, के के श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश मिश्र, डाँ ऊषा मिश्रा मिली श्रीवास्तव, महक जौनपुरी, अजय प्रकाश, डाँ स्नेह सुधा, सिम्पल काव्यधारा, ऋतन्धरा मिश्रा, मंजू प्रकाश आदि ने काव्य पाठ किया ।आभार ज्ञापन शहर समता महिला काव्यगोष्ठी की राष्ट्रीय संयोजक डाँ स्नेह सुधा ने किया।