बस्ती – आज दिनांक 1/ 12 / 2023 को बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती की प्रधानाचार्या श्रीमती मुस्लिमा खातून के नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ छात्राओं ने मतदाता जन जागरूकता अभियान रैली निकाल कर लोगों को मतदाता स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया गया । विद्यालय में एड्स दिवस के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी गई।
इस दौरान छात्राओं को मतदाता जागरूकता विषयों पर पोस्टर निबंध नुक्कड़ नाटक,क्यूज , स्लोगन,भाषण के माध्यम से जागरूक किया गया । इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका अंजुम परवीन, संबाना अंजुम, रीता मौर्या, अल्का पांडेय, संगीता, खालिदा परवीन प्रेमलता, अल्सबा आदि लोगों का उपरोक्त कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा है।