नहीं हो सका कोटेदार का चयन

रुधौली29 नवंबर विकासखंड क्षेत्र रुधौली की ग्राम पंचायत डड़वा पाण्डेय में मंगलवार की शाम को पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार राशन कोटे की दुकान के लिए कोटेदार के चयन के लिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी एडीओ पंचायत अवधेश कुमार ,एडीओ आईएसबी बीएमएम व सचिव रिंग द्वारा पुलिस बल के साथ पहुंचकर ग्राम पंचायत पहुंचे और कोटेदार के लिए रमेश चंद्र दुबे व कांति पत्नी अरविंद कुमार पांडे द्वारा दावेदारी भरी गई थी जिस पर ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा चयन प्रक्रिया के तहत ग्रामीणों की अलग-अलग लाइन लगवा कर दोनों दावेदारों के पक्ष में ग्रामीणों की संख्या की गणना शुरू की गई जिस दौरान दोनों दावेदारों के बीच गहमा,गहमी शुरू हो गई और पुलिस बल द्वारा बड़ी मस्कत के साथ मामले को शांत करवाया और अधिकारी गण बिना कोटेदार की चयन प्रक्रिया पूर्ण किए वापस लौट गए । एडीओ पंचायत अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों दावेदारों के समर्थकों की अलग-अलग गणना शुरू करते ही कोटेदार पद के दोनों दावेदारों के बीच हंगामा शुरु हो गया जिससे चयन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकी I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *