भाजपा सरकार ने सूचना अधिकार को निष्क्रिय बना दिया-महेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती  14 नवंबर देश के प्रथम प्रधानमंत्री, बच्चों के प्रिय पं. जवाहरलाल नेहरू के जयन्ती अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग नगर पंचायत हर्रैया की अध्यक्ष शबीहा खातून के संयोजन में इन्दौली गांव में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये यह कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश महासचिव एवं बस्ती, गोरखपुर मण्डल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर चाचा नेहरू के जयन्ती तक स्थान-स्थान पर जागरूकता शिविरों में लोगों को सूचना अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने देश की जनता को सूचना का अधिकार इस उद्देश्य से दिया था कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा किन्तु केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने सूचना का अधिकार कानून को पंगु बना दिया है। यह कानून गरीबों के लिये वरदान था। कांग्रेस इसे सक्रिय बनाने के लिये अपना संघर्ष जारी रखेगी। कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश को आजाद कराने से लेकर नव निर्माण तक जो योगदान दिया है इसके लिये उन्हें युगों तक याद किया जायेगा।
कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग की जिला चेयरमैन कैशर शाहजादी ने कहा कि अब समय आ गया है कि नये सिरे से कांग्रेस को मजबूत किया जाय। यदि महिलाओं ने ठान लिया तो कुछ असंभव नहीं है। कहा कि   पं. जवाहरलाल नेहरू की ही देन है कि देश प्रगति की ओर है किन्तु केन्द्र की सरकार एक-एक कर नेहरू द्वारा स्थापित कल कारखानों को अपने चहेते पूंजीपतियों को नीलाम कर रही है, यह बडे खतरे की घंटी है।
पं. नेहरू के चित्र पर नमन कर उन्हें याद करने वालोें में मुख्य रूप से आश मोहम्मद, अब्दुल रहमान, दीन मोहम्मद, वेतुननिशा, तरूण, फरियाद, कुरबान अली, अख्तर जहां, ताहिराबानों, समरजहां, शायरा बानो, सलमा खातून, अख्तरून्निशां, रूखसाना, सैदा खातून, शकीरून्निशां, कमरजहां, शकीला बानो, अमीरून्निशां, रफीकुन्निशां के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *