बस्ती – उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के थाना लालगंज पुलिस द्वारा 498 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया
मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष लालगंज जितेंन्द्र सिंह के नेतृत्व में लालगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 20.10.2023 को ग्राम अमोढ़वा (पिड़िया) में थाना लालगंज जनपद बस्ती के पास से अभियुक्ता संगीता देवी पत्नी मनीराम निवासी अमोढवा (पिड़िया) थाना लालगंज जनपद बस्ती को 498 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-288/23 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लालगंज श्री जितेंन्द्र सिंह जनपद बस्ती , उपनिरीक्षक श्री विरेन्द्र गोविन्द राव, श्री महेन्द्र कुमार थाना लालगंज जनपद बस्ती, हे0का0 कमलेश कुमार चौहान, म0का0 सुलेखा राजभर, म0का0 कंचन मिश्रा थाना लालगंज जनपद बस्ती रहे।