नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत धन्यवाद पदयात्रा

 

अयोध्या आज दिनांक-10/10/23 को भारतीय जनता पार्टी की जिला शोध प्रमुख (अवध क्षेत्र) मधु पाठक के नेतृत्व में बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम – पोहपी,पूरे देव तिवारी का पुरवा में संजू तिवारी के निवास स्थान से पूरे गांव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत धन्यवाद पद यात्रा निकाल देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा जी रही उक्त अवसर पर पद यात्रा के उपरांत गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज मिश्रा जी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है वह ऐतिहासिक है,महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय है इस अधिनियम से महिलाओं को जनप्रतिनिधि के रूप में नेतृत्व का मौका मिलेगा,कार्यक्रम की आयोजक जिला शोध प्रमुख मधु पाठक ने कहा भाजपा पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने अपने संगठन में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देकर उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित की है साथ ही श्रीमती पाठक ने महिलाओं को उनके हक व अधिकारों के प्रति जागरूक किया व‌‌ कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के उत्थान,प्रगति व स्वावलंबन के कई कार्य चला रहे हैं जिसका लाभ हमारी बहनों को मिल रहा है साथ ही साथ संसद में महिला बिल पास करा कर राजनीति में हमारी भागीदारी सुनिश्चित कर देश की महिलाओं को सम्मानित किया है।पद यात्रा में मुख्य रूप से संजू तिवारी,निर्मला देवी,रेखा तिवारी,सुनीता तिवारी,खुशबू, सरस्वती देवी,महिमा तिवारी, आकांक्षा,स्वाति तिवारी,चांदनी, ज्ञानेश्वरी देवी,कमलेश कुमारी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *