कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के जिला चेयरमैंन बने राजेश

  1. बस्ती । कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश चेयरमैंन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने राजेश मिश्र को  देवरिया जनपद का जिला चेयरमैन मनोनीत किया है। यहां यह जानकारी देते हुये आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश महासचिव एवं गोरखपुर, बस्ती मण्डल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि राजेश मिश्र  संघर्षशील नेता है और जन समस्याओं को लेकर निरन्तर संघर्ष कर रहे हैं।  उन्हें जिला चेयरमैन बनाये जानेे से पार्टी को मजबूती मिलेगी और सूचना अधिकार के तहत और अधिक सक्रियता बढेगी। वे पार्टी की निष्ठावान कार्यकर्ता है और आर.टी.आई. का जनहित में प्रयोग करने के साथ ही कांग्रेस के नीति, कार्यक्रम को जनता तक पहुंचा रहे हैं।
    राजेश मिश्र को कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग देवरिया जनपद का जिला चेयरमैन बनाये जाने पर सीमा देवनाथ, कैसर शाहजादी, माया सिंह भाष्कर, अनीता, रीता साहनी, सोनगुना, कविता, हसीना खातून, रेनू, रंजीता, रंजना, संजू, आश मोहम्मद, अकबर, आलोक मिश्र, अतहर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *