बस्ती 22 सितंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कोइलरा निवासी युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है।
कोइलरा गांव के बबलू चौधरी 35 पुत्र राम टहल गुरुवार को किसी काम से जिनवा पड़ाव पर जा रहे थे नरायनपुर पकरी भीखी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर से उछलकर मोटर साइकिल सहित गिरकर घायल हो गए। घायला अवस्था में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ ले जाया गया जहां पर घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।