ईश्वर प्राप्ति के मार्ग पर चलने से ही जीवन का कल्याण होगा-आचार्य विश्वव्रत शास्त्री

लखनऊ 20 सितंबर सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास की ओर से 17 सितम्बर से 21 सितम्बर तक पांच दिवसीय *वेदकथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव* का भव्य आयोजन श्री गणपति स्वीट्स, भवानी चौराहा जानकीपुरम् विस्तार लखनऊ में किया गया है आज चतुर्थ दिवस पर वेद कथा में आचार्य विश्वव्रत शास्त्री ने कहा कि हमारे जीवन का उद्देश्य है पूर्ण सुख की प्राप्ति और दुःखों से पूरी तरह से छूटना।

इसमें सफलता तभी मिल सकती है जब हमारा लक्ष्य ईश्वर की प्राप्ति हो। ईश्वर प्राप्ति के मार्ग पर चलने के लिए हमें ईश्वर की सत्ता और व्यापकता पर विश्वास, संसार की क्षणभंगुरता का ज्ञान, त्याग पूर्वक भोग, निष्काम कर्म तथा आत्मा के प्रतिकूल कार्यों का परित्याग इन पांच आभूषणों को धारण करना चाहिए। वेद कथा में वैदिक विद्वान डॉ. सत्यकाम जी ने रामचरितमानस के प्रेरणाप्रद प्रसंगों की सरस व्याख्या की। कार्यक्रम में आचार्य प्रियंका शास्त्री,कविता सहगल ,हीरामणि त्रिपाठी द्वारा प्रभु भक्ति के गीतों का गायन भी हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ देवयज्ञ में वेदपाठी महिलाओं के मंत्र पाठ से हुआ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्त ने बताया कि यह वेद कथा प्रतिदिन सायं साढे पांच बजे से 8:30 बजे तक संपन्न हो रही है 21 तारीख को कथा के समापन पर विशाल भण्डारे का भी आयोजन होगा।
कार्यक्रम में नवीन सहगल, संतोष त्रिपाठी, संजीव मिश्र, विजय यादव, देवेंद्र स्वरूप गुप्त, संजय प्रसाद, गोपाल जी निगम, मधुलिका गुप्ता, विजयलक्ष्मी, राजेंद्र सिंह तथा श्रद्धालु भक्तों की भारी उपस्थिति में आरती के साथ आज की कथा सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *