बस्ती – 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक चल रहें स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने अनुराग संवाददाता से बात करते हुए बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विद्यालय में बहुत सारे प्रोग्राम करायें गये जिसमें विद्यालय की शिक्षाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया । जिसमें विद्यालय की साफ सफाई बच्चों द्वारा किया गया । बच्चों को बहुत जानकारी सीखने को मिला।
आज विद्यालय की स्वच्छता पखवाड़ा के समापन समारोह में बच्चों को प्रधानाचार्या द्वारा पुरस्कृत किया गया। बच्चों द्वारा रंगोली से कई चित्र जमीन पर बनायें गये।
इस कार्यक्रम मे विद्यालय की समस्त स्टाफ और बच्चों ने भाग लिया ।