जिला सैनिक बन्धु की बैठक 16 सितम्बर को

बहराइच 15 सितम्बर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी रिटायर्ड कर्नल एम.सी. ध्यानी ने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के निराकरण के उद्देश्य से 16 सितम्बर 2023 को सांय 6.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में भूमि विवाद सम्बन्धी समस्या, पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी समस्या, बैंक से ऋण सम्बन्धी समस्या, पेंशन सम्बन्धी समस्या शिक्षा सम्बन्धी समस्या, चिकित्सा सम्बन्धी समस्या, आर्थिक अनुदान तथा अन्य प्रकार के समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में विचार-विमर्श किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिक, पूर्व सैनिकों की पत्नियां एवं उनके आश्रित अपनी समस्याओं से सम्बन्धित लिखित प्रार्थना पत्र के साथ बैठक में प्रतिभाग कर सकते है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *