सेवा से संतृप्तिकरण अभियान में आयोजित हुआ कन्या जन्मोत्सव

बहराइच –  विकास खण्ड विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत कंछर स्थित रसिक बिहारी डिग्री कालेज परिसर में आयोजित सेवा से संतृप्तिकरण शिविर के दौरान महिला कल्याण विकास विभाग के ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने अन्य अधिकारियों के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त उन्होंने 25 नवजात कन्याओं को ड्रेस, हिमालय बेबी किट, मच्छरदानी, मिष्ठान व अन्य उपहार का वितरण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *