महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बना रहे युवा प्रत्याशी विशाल मिश्रा इन दिनों क्षेत्र की जनता के बीच लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क के चलते उन्हें क्षेत्र के युवाओं की आवाज और धड़कन के रूप में देखा जा रहा है।
इसी कड़ी में अयोध्या के सिद्धपीठ श्री हनुमन्निवास, तुलसीनगर, लक्ष्मण घाट क्षेत्र में आयोजित संगीतमय अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ (27, 28 एवं 29 नवम्बर 2026) जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान भी क्षेत्र में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। संत-महात्माओं के सानिध्य और श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम के माहौल में जनसेवा व सामाजिक सहभागिता को लेकर चर्चाएं तेज रहीं। स्थानीय नागरिकों और युवाओं का कहना है कि विशाल मिश्रा जिस तरह से आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और हर वर्ग से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं, उससे अयोध्या की राजनीति में युवा नेतृत्व को नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात करते हुए लगातार जनता के बीच बने हुए हैं।






Views Today : 24172
Who's Online : 16