महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड की शुरुआत के साथ अपने आवास कृष्णापुर, रसूलाबाद में महिलाओं को हजारों कंबल वितरित किए।कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आज के शासन में गरीब, अमीर, व्यापारी, युवा और किसान सभी वर्ग परेशान हैं।
समाजवादी पार्टी की आगामी रणनीतियों और वादों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनती है, तो जनता के हित में कई प्रमुख योजनाएं लागू की जाएंगी। पूर्व मंत्री के अनुसार इन प्रमुख घोषणाओं में शामिल हैं। महिला एवं बाल कल्याण: वृद्ध महिलाओं को ₹40,000 की पेंशन, बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना और ‘कन्या विद्या धन’ योजना की पुनः शुरुआत।
युवा एवं शिक्षा: बेरोजगार युवाओं को ₹5,000 मासिक भत्ता, 10 लाख सरकारी नौकरियां, इंटरमीडिएट पास छात्र-छात्राओं के लिए लैपटॉप योजना की बहाली और शिक्षामित्रों को मानदेय। किसान एवं आम जनता: सरकार बनते ही किसानों की कर्ज माफी योजना को तत्काल लागू करना, किसानों को मुफ्त बिजली, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और ₹5 में भोजन उपलब्ध कराने के लिए ‘समाजवादी कैंटीन’ की स्थापना। सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, महासचिव गोपीनाथ वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष तरजीत गौड़, जिला उपाध्यक्ष शिवबरन यादव व राजेश पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, जिलेदार आलोक वर्मा, पूर्व प्रधान गंगा राम कनौजिया, प्रधान राजेश कुमार, गयादीन यादव, राम शंकर वर्मा, शैलेंद्र तिवारी, प्रधान नंद कुमार यादव, प्रधान अजीत तिवारी, धीरेंद्र पांडे, सुरेंद्र तिवारी, पंकज शर्मा, आशीष तिवारी, रोशन, पारिजात त्रिपाठी, आजम खान, उमेश दुबे, सुजीत शर्मा और गुरदयाल आदि शामिल रहे।






Views Today : 24416
Who's Online : 11