राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बस्ती के नमन श्रीवास्तव करेंगे जनपद का प्रतिनिधित्व, पिता उमेश श्रीवास्तव ने जताई खुशी
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। जनपद बस्ती के लिए गौरव की बात है कि यूनिक ग्लोबल अकैडमी, बस्ती के प्रतिभाशाली छात्र नमन श्रीवास्तव का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बनारस में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए नमन ने यह उपलब्धि हासिल की है।
अब नमन आगामी 4 जनवरी 2027 को आईआईआईटी (IIIT), रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे और राष्ट्रीय मंच पर जनपद बस्ती का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नमन की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, मार्गदर्शकों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता के पीछे निरंतर मेहनत, लगन, जिज्ञासु प्रवृत्ति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही गाइड टीचर्स एवं विद्यालय परिवार का भी विशेष योगदान रहा है।
नमन के पिता उमेश श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित और बेहद खुश है। नमन ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नई चीजों को जानने की जिज्ञासा विकसित करना बेहद जरूरी है। नमन की इस सफलता ने परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया





Views Today : 24113
Who's Online : 15