अखिल भारतीय ज्ञान-विज्ञान मेले में रामबाग-बस्ती का गौरव, आयुष वर्मा एवं अखण्ड जायसवाल ने हासिल किया प्रथम स्थान
वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन, भौतिक प्रयोग एवं विज्ञान प्रदर्श में मिला सर्वोच्च स्थान।
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। अखिल भारतीय ज्ञान-विज्ञान 2026 गोरखपुर में आयोजित मेले में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के दो भैयाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी विधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं गोरक्ष प्रान्त और विद्या भारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। तरुण वर्ग में भैया आयुष वर्मा ने भौतिक प्रयोग तथा भैया अखण्ड जायसवाल ने विज्ञान प्रदर्श में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेताओं को विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री रविन्द्र कान्हेरे जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
ज्ञात हो कि दिनांक 12 से 14 नवंबर 2026 तक सुल्तानपुर में विद्या भारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय ज्ञान-विज्ञान, गणित एवं संस्कृति महोत्सव में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दोनों भैयाओं ने सफलता प्राप्त की और अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
पुरस्कार वितरण के अवसर पर अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री आदरणीय यतीन्द्र जी, अखिल भारतीय अटल लैब प्रभारी श्रीमान कमल किशोर सिंह जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, पूर्वी उत्तर प्रदेश आदरणीय श्री हेमचंद्र जी, क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख श्री बांके बिहारी जी, शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रान्त के प्रदेश निरीक्षक मा. रामसिंह जीएवंगोरक्षप्रान्त प्रचार संयोजक तथा विद्यालय के आचार्य श्री अंकित कुमार गुप्ता जी उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह जी ने कहा कि भैयाओं की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। ज्ञान-विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, प्रयोगशीलता एवं नवाचार की भावना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विजेता भैयाओं एवं मार्गदर्शक आचार्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं समस्त आचार्य बंधुओं ने दोनों भैयाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता को विद्यार्थियों के परिश्रम, लगन, वैज्ञानिक सोच एवं आचार्यों के मार्गदर्शन का प्रतिफल बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।





Views Today : 24117
Who's Online : 14