महेन्द्र कुमार उपाध्याय
पूरा बाजार, अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के पूरा बाजार स्थित कुर्की चौराहे के पास अखिल भारतीय वीर एकलव्य ट्रस्ट के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अयोध्या से बहुजन समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी एवं समाजसेवी सुरेश यादव ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुरेश यादव ने कहा कि युवा शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर समाज के उत्थान, शिक्षा और विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया। सुरेश यादव ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की भूमिका समाज को एकजुट करने और जरूरतमंदों की मदद करने में बेहद महत्वपूर्ण होती है।
वहीं, ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण निषाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यालय के शुभारंभ में सुरेश यादव का पहुंचना सभी के लिए गौरव की बात है। कृष्ण निषाद ने कहा कि ट्रस्ट के युवाओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सुरेश यादव को समर्थन देकर विधायक बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया है। इस दौरान आयोजित बैठक में आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक संरक्षक अमरजीत निषाद, अध्यक्ष कृष्ण निषाद, कोषाध्यक्ष रवि वर्मा, सचिव शिवांश निषाद, मंत्री अजय कुमार, व्यवस्थापक पंकज वर्मा, उपाध्यक्ष रवि कुमार वर्मा, रामू यादव, शिव यादव और रजनीकांत तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







Views Today : 17954
Who's Online : 22