*पूर्व विधायक संजू देवी ने टाण्डा विधानसभा के विभिन्न शक्तिकेंद्रों पर किया संवाद, मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने का आह्वान*
टाण्डा, अम्बेडकर नगर। 28 नवंबर 2026
टाण्डा विधानसभा क्षेत्र-278 में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं एवं नव मतदाताओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व विधायक संजू देवी ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया।
इस क्रम में उन्होंने साबूकपुर, सुलेमपुर परसावां एवं चंदौली शक्तिकेंद्रों पर आयोजित चौपालों में सहभागिता की। इन बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा नए मतदाताओं एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की गई इस दौरान मण्डल अध्यक्ष स्वदेश गौतम,शक्तिकेन्द्र संयोजक दुर्गा सिंह,पंकज सिंह,अनूप गोस्वामी,प्रमोद पांडेय,कुलदीप सिंह,प्रदीप सिंह,अभिषेक विश्वकर्मा एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
इसके साथ ही टाण्डा नगर मंडल के हरिनगर शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 104, 105, 106, 107, 108, 109 एवं 110 पर मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत पात्र नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने एवं मतदाता सूचियों को अद्यतन रखने के कार्य में सहभागिता की। इस दौरान शक्तिकेंद्र संयोजक सुमित गुप्ता तथा बूथ अध्यक्ष विपिन चौरसिया, नितिन गुप्ता, दिनेश कुमार, रामअवतार, लालदेव, नीरज एवं विवेक उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक संजू देवी ने कार्यकर्ताओं से मतदाता जोड़ो अभियान को बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने, पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने तथा जनसंपर्क के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सामूहिक प्रयास, निरंतर जनसंवाद और जनसेवा की भावना से ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जा सकता है।







Views Today : 17680
Who's Online : 19