मोहम्मद अरशद अंसारी बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री,
मोबीन अली को मिली सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार के तहत मोहम्मद अरशद अंसारी को क्षेत्रीय मंत्री तथा मोबीन अली को क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बस्ती सहित गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है। ज्ञात रहे कि मोहम्मद अरशद अंसारी वर्तमान में बस्ती अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी के रूप में संगठन में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें गोरखपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मोबीन अली को क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रीय मंत्री मोहम्मद अरशद अंसारी और क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक मोबीन अली ने संयुक्त रूप से कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। दोनों नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनस उस्मानी, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा खुर्शीद अंसारी, अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य नेहा खातून तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष इस्माइल फारूकी के प्रति आभार व्यक्त किया ।







Views Today : 17678
Who's Online : 19