बस्ती: अयोध्या फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर के पास सोमवार को देर शाम सड़क पर अचानक आई नीलगाय से बारातियों की कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार लोग बरात में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और दूसरे संसाधन से बारात चले गए। फुटहिया चौकी प्रभारी शैलेश कुमार यादव ने बताया कि किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।